आगरा। इतिहास से जुड़े चर्चित राणा सांगा बनाम बाबर विवाद को लेकर एक बार फिर न्यायालय में सुनवाई की नई तिथि तय कर दी गई है। आगरा सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोर्ट में यह केस जिला न्यायाधीश के निर्देश पर पुनः प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज कर लिया गया है। अब इसकी अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने यह सिविल वाद 24 मार्च को दायर किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए राणा सांगा नहीं बल्कि दौलत खान लोदी ने बुलाया था। साथ ही यह प्रार्थना की गई थी कि 17 मार्च 1527 को बाबर और राणा सांगा के बीच निर्णायक युद्ध सीकरी किले पर हुआ था, न कि खानवा में जैसा आम तौर पर माना जाता है।
10 अप्रैल को सिविल जज कोर्ट ने पोषणीयता के आधार पर इस वाद को खारिज कर दिया था। इसके विरुद्ध वादी पक्ष ने 9 मई को जिला न्यायाधीश के समक्ष पुनरीक्षण याचिका (रिवीजन) दायर की। 9 और 13 मई को हुई सुनवाई में जिला जज ने अधीनस्थ न्यायालय के आदेश में कमियां पाई और मामले को पुनः सुनवाई हेतु लौटाते हुए न्यायसम्मत आदेश पारित करने का निर्देश दिया।
आज उसी निर्देश के अनुपालन में केस को पुनः पंजीकृत किया गया और 11 जुलाई को अगली सुनवाई की तिथि नियत की गई है।
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर, नरेश सिकरवार, एसपी सिंह सिकरवार और राहुल सोलंकी कोर्ट में उपस्थित रहे।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026