इस साल जनवरी में चलती फ़्लाइट के दौरान अलास्का एयरलाइंस के जिस विमान का दरवाज़ा खुल गया था, उसके बारे में नई जानकारी सामने आई है.
एक नई रिपोर्ट में ये बात कही गई है कि बोइंग 737 विमान का जो दरवाज़ा अचानक खुल गया था, मुमकिन है कि उसे ठीक से लगाया नहीं गया था.
यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ़्टी बोर्ड ने अपनी शुरुआत जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक की है. जनवरी में अमेरिकी विमानन कंपनी अलास्का एयरलाइंस की एक फ़्लाइट के साथ ये दुर्घटना हुई थी.
रिपोर्ट में कहा गया है कि कम इस्तेमाल होने वाले इस दरवाज़े को लॉक करने के लिए जो चार प्रमुख बोल्ट अपनी जगह पर होने चाहिए थे, वे वहां ये ग़ायब थे.
इस रिपोर्ट पर विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग ने अपने जवाब में इस घटना की जिम्मेदारी स्वीकार की है.
बोइंग के प्रेसीडेंट डेव कैलहून ने एक बयान में कहा, “हमारी फ़ैक्ट्री से निकलने वाले किसी एयरोप्लेन में इस तरह की कोई घटना नहीं होनी चाहिए. हम अपने यात्रियों और उनके यात्रियों को निश्चित रूप से बेहतर सेवा देनी होगी.”
अलास्का एयरलाइंस के एक 737 मैक्स 9 विमान का एक हिस्सा 8 जनवरी को उड़ान के दौरान अलग हो गया था. उसके बाद बोइंग के 737 मैक्स 9 विमानों का निरीक्षण शुरू किया गया.
अलास्का एयरलाइंस के उस विमान का यही हिस्सा अमेरिकी राज्य ओरेगॉन से उड़ान भरने के दौरान नाटकीय तौर पर उखड़ कर गिर गया था. इससे उस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हालांकि इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ था.
-एजेंसी
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026