Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118 वीं जयंती जनपद में धूमधाम से मनाई गयी। जनपद भर में शहर से देहात तक जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मथुरा में कलक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर दिन भर राजनीतिक और गेर राजनीतिक लोगों का जमावडा रहा। जिला प्रशासन ने भी अपनी ओर से पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। मथुरा में कलक्ट्रेट स्थित प्रतिमा पर रालोद कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करने के बाद हवन यज्ञ किया। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी आदि के कायकर्ता भी पहुंचे और किसान मसीहा को नमन किया।
कोसीकला में प्रदेश सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मीनरायण ने प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। रालोद सहित दूसरे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम आयोजित किये। बल्देव में अवैरनी चौराहा स्थित प्रतिमा पर रालोद और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर ने भी बल्देव में पूर्व प्रधान मंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। काराब में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर ग्रामीणों और किसानों ने माल्यार्पण कर अपने विचार रखे। दूसरे कस्बों में भी इसी तरह के कायक्रमों के आयोजन दिन भर चलते रहे।
आंदोलन में शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि
किसान मसीहा के जन्मदिन पर कलक्ट्रेट स्थित प्रतिमा पर कैंडल जलाकर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। पवन चतुर्वेदी ने कहाकि किसानों का आंदोलन कुछ कुर्बानियों के बाद खत्म नहीं हो सकता। यह आंदोलन अब शहीद किसानों को न्याय दिलाने तक चलेगा।
किसान दिवस पर पहली बार रहा ’पेहरा’
मथुरा। किसान दिवस पर पहली बार पहरा रहा। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ ही कई राजनीतिक दलों ने किसान दिवस पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। जिला प्रशासन को इस बात की आशंका रही कि किसान इस दौरान एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग और यमुना एक्सप्रेस वे को बाधित करने का प्रयास कर सकते हैं। इससे निपटने के लिए बडी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यमुना एक्सप्रेस वे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह पुलिस बत तैनात रहा। वहीं टोल प्लाजा पर भी सख्ती बरती गई। शहर में होलीगेट पर पुलिस बल अपने पूरे तामझाम के साथ दिनभर मौजूद रहा। प्रदर्शन कारियों से निपटने के लिए पुलिस वज्रबाहन और दूसरी गाडियों के साथ मौजूद रही, जिससे कि जरूरत पडने पर प्रदर्शन कारियों को गाडियों में भर कर यहां से ले जाया जा सके। कस्बों और देहात में भी जगह-जगह चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर कार्यक्रमों का किसान संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से आयोजन किया गया। इन आयोजन स्थलों पर भी नजर रखी गई। किसी के उकसवे में आकर किसान उग्र न हो जाएं इसकी भी टोह ली जाती रही। बताया जा रहा है कि कलक्ट्रेट पर कई दिन चले धनगर समाज के आंदोलन को भी जिला प्रशासन से आश्वासन देकर सख्ती के साथ समाप्त इसी लिये करा दिया था कि किसान दिवस पर किसी भी संभावित प्रदर्शन से निपटने में किसी तरह की कोई समस्या पैदा न हो सके।
- टीबी उन्मूलन में आगरा बना ‘मिसाल’: 101% लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास, 98% उपचार सफलता दर के साथ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि - June 6, 2026
- आगरा: वजीरपुरा के प्राचीन सीताराम मंदिर में गूंजेगा श्रीमद्भागवत का पावन ज्ञान, पितरों की स्मृति को समर्पित होगी सात दिवसीय ईश्वरीय महागाथा - June 6, 2026
- आगरा कॉलेज में ‘हरित संकल्प’: विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएसएस और एनसीसी ने चलाया संरक्षण अभियान, 5000 पौधे रोपने का लिया प्रण - June 6, 2026