किरावली से कागारौल, सैंया, इरादतनगर, शमसाबाद, फतेहाबाद होकर बाह-ऊदी मोड़ व इटावा तक नया मार्ग NHAI बनाएगा
आगरा-दिल्ली मार्ग से आगरा-ग्वालियर मार्ग को जोड़ने वाला दक्षिणी बाईपास 125 करोड़ रुपये में नए सिरे से बनाया जाएगा
पृथ्वीनाथ फाटक पर आर.ओ.बी. स्वीकृत, आगरा से महुअर- किरावली तक 17 किलोमीटर आगरा-जयपुर मार्ग 4 लेन बनेगा
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नितिन गडकरी का आभार जताया
Live Story Time
New Delhi/Agra. फतेहपुर सीकरी सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर द्वारा पिछले 3 वर्षों से विकास कार्यों के लिए किए गए निरंतर प्रयास रंग लाए हैं। संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों एवं पुलों हेतु 500 करोड़ से अधिक कार्य स्वीकृत हुए हैं। 1000 करोड़ से अधिक के कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए सांसद राजकुमार चाहर ने केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष आभार जताया।
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी को लाइफ लाइन स्वीकृत हुई है। पूरे क्षेत्र को एक सड़क मार्ग से जोड़ा गया है। यह जनता को बड़ी उपलब्धि है। किरावली से कागारौल, सैंया, इरादतनगर, शमसाबाद, फतेहाबाद होकर बाह-ऊदी मोड़ व इटावा तक नया मार्ग NHAI द्वारा बनाया जाएगा, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 321 कहलाएगा। यह मार्ग 2 चरणों में बनेगा। पहले चरण में किरावली से कागारौल 15 किलोमीटर 10 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी, जिस पर 150 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। सांसद चाहर ने कहा किरावली से बाह तक यह सड़क सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र को जोड़ेगी।
सांसद चाहर ने बताया कि दक्षिणी बाईपास जो आगरा-दिल्ली मार्ग से आगरा-ग्वालियर मार्ग को जोड़ता है, को 125 करोड़ की लागत से नए सिरे से पुनः निर्माण किया जाएगा। उक्त मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इनविट विभाग द्वारा 125 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस मार्ग की निविदायें आमंत्रित कर ली गई है जिसकी अंतिम तिथि 21 मार्च, 2023 है।
सांसद चाहर ने बताया कि आगरा पृथ्वीनाथ फाटक से महुअर किरावली तक 17 किलोमीटर आगरा-जयपुर मार्ग 4 लेन बनेगा। कार्ययोजना स्वीकृत हो गई है। वर्ष 2023-24 वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत किया गया है। अभी इस मार्ग का लगभग 7 करोड़ की लागत से रिन्यूअल किया जाएगा।
सांसद चाहर ने बताया 4 लेन मार्ग के साथ पृथ्वीनाथ फाटक पर 4 लेन का उपरगामी सेतु बनाया जाएगा, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। इस आर०ओ०बी० को 100 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।
मेरौ गाम चपौटा पुस्तक का लोकार्पण तस्वीरों में
सांसद चाहर ने बताया कि इनर रिंग रोड फेस-3 जो कि ग्वालियर रोड से एक्सप्रेस-वे को जोड़ेगा, 6 लेन रोड बनेगा। यह 7.772 किलोमीटर लम्बा है। 151 करोड़ की लागत आएगी। शुरुआत 23 मार्च, 2023 से होगी। बाबा कंस्ट्रक्शन कम्पनी इस रोड को बनायेगी।
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026