Navratri Kanya Pujan: आज नवमी में इस समय तक कर लें कन्या पूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Navratri Kanya Pujan: आज नवमी में कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

NATIONAL

 

Chaitra Navratri 2023 Kanya Pujan Time and puja Vidhi: नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करना का विशेष महत्व होता है। इस दिन कन्या पूजन करने से व्यक्ति पर मां दिर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।

Kanya Pujan 2023:  नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इसके बाद अष्टमी और नवमी तिथि के दिन हवन और कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण किया जाता है। कई लोग नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी के दिन करते हैं तो कुछ लोग नवमी में कन्या व्रत का पारण करते हैं।  नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं  नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।

 नवमी में कन्या पूजन का महत्व

नवरात्रि में व्रत रखने के साथ साथ कन्या पूजन भी किया जाता है। नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के बाद अष्टमी और नवमी तिथि में 9 कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर पूजा जाता है। अगर कन्याओं की आयु 10 वर्ष से कम हो तो उत्तम रहता है। कन्या पूजन करने से मां दुर्गा बहुत प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। इस दिन जो कन्याएं आपको घर आती है उन्हें लाल चुनरी जरूर दें।

 ऐसे करें कन्या पूजन

जब भी नवरात्रि व्रत का पारण करें तो कन्या पूजन जरूर करना चाहिए। कन्या को अपने घर बुलाकर सबसे पहले उनके पैर साफ करें। इसके बाद उन्हें रोली का टीका करें और कलावा बांधे। इसके बाद उन्हें भोजन दें। भोजन में हलवा चना और पूड़ी विशेष रुप से बनाएं। जब वह भोजन कर लें तो उनके हाथ धुलवाएं। अंत में उन्हें दक्षिणा दें और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद जरुर लें। अंत में उन्हें परे सम्मान के साथ विदा करें। इस दिन हवन भी जरुर करना चाहिए। यदि आप कन्याओं को भोजन नहीं करवा पाते हैं तो मां दुर्गा को भोग लगाकर गाय को पूड़ी और हलवा खिलाएं। अगर इस दिन कोई कन्या आपको मिलती है तो उसे दान में कुछ न कुछ भेट जरुर करें।

नवमी कन्या पूजन मुहूर्त

नवमी तिथि यानी 30 मार्च को चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार, सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर 7 बजकर 46 मिनट तक कन्या पूजन किया जा सकता है। इसके बाद 10 बजकर 52 मिनट से लेकर 12 बजकर 25 मिनट तक कन्या पूजन करना अति उत्तम रहेगा। इस दिन और भी कई शुभ संयोग बने हैं। यदि आप इन दोनों मुहूर्त में कन्या पूजन नहीं कर पाते हैं तो घबराएं नहीं आप पूरे दिन में कभी भी कन्या पूजन कर सकते हैं।

Dr. Bhanu Pratap Singh