Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ0प्र0 की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, नई दिल्ली का त्रिवर्षीय आठवाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 11, 12 एवं 13 नवम्बर 2022 को बेंगलुरु (कर्नाटक) में होने जा रहा है। राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से सम्बन्धित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही संगठन के विस्तार, उसके वर्षभर के कार्यक्रमों को निश्चित किया जायेगा।
डॉ. नरवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश से प्रदेश कार्यसमिति के समस्त पदाधिकारीगण तथा मण्डल व जनपद स्तर के जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री अधिवेशन में प्रतिभाग के लिए अपेक्षित है। रजिस्ट्रेशन शुल्क रू. 500/- रखा गया है। अधिवेशन में शिक्षा-क्षेत्र के अनेक मुद्दों पर प्रस्ताव भी पारित किये जायेंगे।
एक अन्य बयान में डॉ. देवी सिंह नरवार ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक की नियुक्ति का उ0प्र0 सरकार का निर्णय सराहनीय है। इस व्यवस्था से माध्यमिक विद्यालयों में प्रबन्धकीय विवादों पर अंकुश लगेगा। साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण शीघ्रता से हो सकेगा। इसके अलावा अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं में प्रबन्धकों की मनमानी, स्वेच्छाचारिता तथा निरंकुशता से शिक्षकों के हो रहे उत्पीड़न व शोषण पर रोक लग सकेगी।
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026