‘हम सिर्फ घर का खाना खाते हैं, लेकिन फिर भी बीमारी पीछा नहीं छोड़ती है। पता नहीं, इतनी बीमारियां कैसे हो जाती हैं?’ ऐसा आपने कई लोगों के मुंह से सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर घर का खाना खाने के बाद भी हमें बीमारियां क्यों घेर लेती हैं?
घर का खाना कैसे बीमार बनाता है?
घर का खाना भी डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। क्योंकि, आपकी किचन में शरीर के कई दुश्मन बैठे हैं। जो चुपचाप आपको बीमार बना रहे हैं। ये नुकसानदायक चीजें आपके दिल, दिमाग और किडनी को खराब कर रही हैं। इसलिए इन चीजों की पहचान समय पर कर लें, ताकि शरीर को हेल्दी बनाया जा सके।
मैदा
लोग घर के छोले-भठूरों या समोसों को हेल्दी समझते हैं। लेकिन मैदा से बनने वाली कोई भी चीज पूरी तरह हेल्दी नहीं है। मैदा को ही रिफाइंड फ्लोर कहा जाता है। जिसका इस्तेमाल कुकीज, केक, ब्रेड, पास्ता आदि चीजों को बनाने में होता है। अत्यधिक मात्रा में मैदा खाने से हार्ट डिजीज, वजन बढ़ना, दिल की बीमारी, खराब पाचन और यहां तक कि कैंसर भी हो सकता है
तेल
उत्तर भारत में रसोई में तेल का इस्तेमाल खूब होता है। आए दिन पकौड़ा, फ्रेंच फ्राइस या तेल से भरपूर सब्जी बनती रहती है। यही ऑयली फूड और तेल से भरपूर सब्जी खाने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, मोटापा, जोड़ों का दर्द या ब्रेस्ट/ओवेरियन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
चीनी
सिर्फ बाहर की मिठाई, कोल्ड ड्रिंक या मीठा ही शुगर को हाई नहीं करता है। बल्कि आप घर में जो तेज मीठे वाली चाय, कॉफी, मिल्कशेक या हलवा खाते हैं, वो भी आपको डायबिटिक बना सकता है। चीनी का ज्यादा सेवन करने से खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है, जो कि हाई ब्लड प्रेशर, सूजन, शरीर का फैट बढ़ना और फैटी लिवर डिजीज का कारण बन सकती है।
नमक
खाने में नमक का ज्यादा सेवन करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, दुनिया के अधिकतर लोग जरूरत से काफी ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं। जिसके कारण ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो जाता है और दिल, दिमाग व किडनी खराब हो रही हैं।
घर का खाना कैसे हेल्दी बनाएं?
किचन में मौजूद मैदा, तेल, नमक या चीनी पूरी तरह नुकसानदायक नहीं हैं। बल्कि कई मायनों में यह एनर्जी और शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। मगर इनका जरूरत से ज्यादा या अत्यधिक मात्रा में सेवन करने पर नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। वहीं, आप इनकी जगह स्वास्थ्यवर्धक विकल्प भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे आप मैदा की जगह रागी या साबुत गेहूं का आटा और चीनी की जगह गुड़ जैसे हेल्थ टिप्स अपना सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026