Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। धार्मिक नगरी में सन्त समाज की सुरक्षा व सरक्षण के लिये गठित राष्ट्रीय सन्त सेना ने अपना प्रमुख चुन लिया है। गांधी मार्ग स्थित हिता आश्रम में सन्त सेना की बैठक में सन्त बाल योगेश्वरानन्द महाराज को सर्वसम्मति से प्रथम अध्यक्ष व रामस्वरूप ब्रह्मचारी को उपाध्यक्ष घोषित किया है। जिससे सन्त समाज मे हर्ष व्याप्त है।
संत समाज ने भी अपनी सेना का गठन कर भूमाफियाओं को मुंहतोड़ जबाब देने की तैयारी कर ली है
बेनामी आश्रम के महंत रामेश्वरानन्द महाराज ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संत समाज को एक जुट करना है, क्योकि आये दिन भूमाफियाओं द्वारा सन्तो की जमीनों को हथियाने के साथ उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने के मामले सामने आ रहे है, ऐसे में संत समाज ने भी अपनी सेना का गठन कर भूमाफियाओं को मुंहतोड़ जबाब देने की तैयारी कर ली है। इस मौके पर आपसी सहमति बनाकर सन्त बाल योगेश्वरानन्द को अध्यक्ष व महंत रामस्वरूप ब्रह्मचारी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जल्द ही अन्य कार्यकारिणी का गठन भी किया जायेगा। जिससे कि संतो पर अत्याचार न हो सके। इस दौरान अघोर पीठाधीश्वर बाल योगेश्वरानंद महाराज, रामदेवनंद सरस्वती, संत फूलडोल महाराज, संत चितप्रकाशानन्द महाराज, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज,सन्त वैराग स्वरुप महाराज, ब्रह्मचारी महाराज, डॉक्टर आदित्य नंद महाराज, सहित सैकड़ों सन्त प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026