Agra, Uttar Pradesh, India. जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया ने आगामी कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह जानकारी जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने दी।
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अनिल कुमार जैन जयपुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र जैन महावीर सनावद ( मध्य प्रदेश), राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री अकलेश जैन अजमेर, राषाट्रीय संयुक्त महामंत्री सुनील जैन संचय ललितपुर (उत्तर प्रदेश), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप जैन जयपुर, राष्ट्रीय मंत्री राकेश जैन चपलमन कोटा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रगति जैन इंदौर, राष्ट्रीय मंत्री नितिन कुमार जैन (वैद्य) मलकापुर (महाराष्ट्र), राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनीष जैन विद्यार्थी शाहगढ़ (मथ्य प्रदेश), राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेंद्र कुमार जैन बैराठी जयपुर, राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री संजय जैन बड़जात्या कामां, भरतपुर, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री नीरज जैन दिल्ली, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री चंपालाल छाजेड़ सूरत( गुजरात) को चुना गया है।
इसी के साथ जिला संयोजक बेंगलुरु कर्नाटक के पद पर श्री गौतम ओस्तवाल बेंगलुरु, प्रमेंद्र जैन को जिला संयोजक आगरा मनोनीत किया है। राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया है कि देश के 25 जिलों में जिला संयोजक जैन संस्कृति एवं पत्रकारों के हित में कार्य कर रहे हैं।
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026