लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री डॉ एके शर्मा की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों के मेयर, नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्षों के आरक्षण की सूची फाइनल कर दी गई है।
आगरा नगर निगम में मेयर सीट का आरक्षण इस बार सामान्य से बदलकर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। यानी कि आगरा नगर निगम की यह परंपरा कायम रही कि यहां से एक बार मेयर बनने के बाद अभी तक किसी को भी लगातार दोबारा मेयर बनने का मौका नहीं मिला है।
आगरा नगर निगम की मेयर सीट अनुसूचित जाति महिला आरक्षित हो जाने के बाद अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि भाजपा शीर्ष कमान मेयर पद के लिए किस महिला नेत्री को टिकट देगा। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि भाजपा अपने ही पार्टी के वरिष्ठ महिला नेत्रियों में से ही किसी को मेयर की टिकट देती है या चौंकाने वाली स्थिति देखने को मिलेगी।
आगरा जिले में सात नगर पंचायत और पांच नगर पालिका परिषद हैं। जानिए किस सीट पर किसे आरक्षित किया गया है –


आगरा नगर पालिका परिषद
नगर पालिका परिषद अछनेरा — अनुसूचित जाति
नगर पालिका परिषद एत्मादपुर — अनुसूचित जाति
नगर पालिका परिषद शमसाबाद — अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी — अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका परिषद बाह — महिला
आगरा नगर पंचायत
पिनाहट नगर पंचायत — अनुसूचित जाति
फतेहाबाद नगर पंचायत — अन्य पिछड़ा वर्ग
जगनेर नगर पंचायत — अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
दयालबाग नगर पंचायत — महिला
स्वामीबाग नगर पंचायत — अनारक्षित
खेरागढ नगर पंचायत — अनारक्षित
किरावली नगर पंचायत — अनारक्षित
- भाभी की बहन ने ठुकराया रिश्ता, तो नाराज देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, खुद भी लहूलुहान - February 15, 2026
- आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने लगाई गिरिराज परिक्रमा, दुग्धाभिषेक कर लिया पवित्र स्थलों का आशीर्वाद - February 15, 2026
- ताजनगरी में ‘दिवाली’ जैसा जश्न: पाकिस्तान को धूल चटाते ही झूम उठा आगरा, आधी रात तक गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - February 15, 2026