डॉ. भानु प्रताप सिंह
वो वोट मांगने आया, भोली सूरत लाया। अब तो नजर ‘लक्ष्मणी’ हो गई है, ‘सीता मैया’ के चरणों में खो गई है। हाथ जुड़े हैं, नैन झुके हैं। ये बात बड़ी करामाती है, हर लड़की ‘दीदी’ नजर आती है। हर महिला मां है, चाची है, ताई है, वोटन के ताईं चरणों में पड़ा भाई है। वोटर को देखकर मुस्कराता है, अंदर से कुटिल है, बाहर से हँसकर दिखाता है। हे प्रभु दुहाई है, दुहाई है, तूने राजनीति कितनी बहुरूपी बनाई है।
कल तक कहता था वोटर चोर, उचक्के, बेईमान है, आज भाई मेरा इन शब्दों से ही अनजान है। प्रत्येक वोटर सत्यवादी हरिश्चंद नजर आता है, सबको अन्ना का प्रतिरूप बताता है। यूथ में विवेकानंद और बोस दिखाई देते हैं, सड़क छाप लेखकों में तुलसीदास दिखते हैं। कोई वृद्ध मिल जाए तो दंडवत हो जाता है, एक वोट के लिए क्या-क्या करतब दिखाता है। राजनीति में ही ऐसी चतुराई है, कहीं और नजर नहीं आई है।
राजनीति की धुरी, मुख में राम बगल में छुरी।
सहयोग की विनम्र अपील
यह वेबसाइट किसी धन्नासेठ या माफिया द्वारा संचालित नहीं है। यह पत्रकारों का नवाचार है। सकारात्मक रवैया है। हम पीत पत्रकारिता नहीं करते हैं, ब्लैकमेलिंग नहीं करते हैं, इस कारण आर्थिक संकट है। वेबसाइट के निरंतर संचालन में आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। कृपया हमें विज्ञापन या डोनेशन देकर सहयोग करें।
डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक
गूगल-पे, पेटीएम 9412652233
Bank: SBI
Account: 10318742097
IFSC: SBIN0016266
आज अपना एक हजारवां वनडे मैच खेलने वाला दुनिया का पहला देश होगा भारत
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026