डॉ. भानु प्रताप सिंह
Agra, Uttar Pradesh, India. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का सुराना भवन, जयपुर हाउस में जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें चांदी का रथ और 38 हजार रुपये किलो वाली मिठाई भी भेंट की गई। शॉल पहनाई गई। पुष्पहार से लाद दिया गया। उससे गद्गद् अरुण सिंह ने कहा कि स्वागत आप सबका मुझे करना चाहिए था। उन्होंने भाजपा के लिए मतदान की अपल की।
ये रहे मंच पर
अवसर था आगरा विकास मंच, सामाजिक संगठन और जैन सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम। समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों से संवाद करने से पूर्व स्वागत किया गया। इस दौरान आगरा विकास मंच के संस्थापक अशोक जैन सीए का स्मरण किया। मंच पर डॉ. ज्ञान प्रकाश, राजकुमार जैन, डॉ. वत्सला प्रभाकर विराजमान रहे। सरस संचालन संदेश जैन ने किया। सबसे पहले अरुण सिंह का माल्यार्पण, शॉल, स्मृति चिह्न और मिष्ठान्न देकर शानदार स्वागत किया गया।
इन्होंने किया स्वागगत
स्वागत करने वालों में सुनील कुमार जैन, सुशील जैन, आशीष जैन, ध्रुव जैन, योगेश कंसल, अजय अग्रवाल भैय्यू जी, अम्बरीश पटेल, महेन्द्र जैन, प्रेमचंद जैन, राकेश जैन, शरद चौहान पार्षद, नरेश पारस, डॉ. बीना लवानिया, शीला बहल, ब्रज मोहन अग्रवाल, अजय कंसल, हेल्प आगरा के किशन अग्रवाल, बीडी अग्रवाल, अरविन्द शर्मा गुड्डू, शलभ शर्मा, डॉ. विजय कत्याल, विजय सेतिया, जयराम दास, कमलचंद जैन, राकेश जैन एमएम फोम, संजीव तिवारी, सीए आशीष जैन, अरुण अग्रवाल सीए, बांकेलाल माहेश्वरी, भाजपा बृज क्षेत्र के नेता गौरव राजावत, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, अनिल अग्रवाल, राजेश सुराना, दिवाकर महाजन, राजीव फिलिप, सचदेवा मिलेनियम स्कूल के निदेशक राजेन्द्र सचदेवा, प्रतीक जैन, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, एसए यादव, दीपक जैन, राहुल जैन, प्रथम बार मतदान करने जा रहे युवाओं आदि प्रमुख थे। महेन्द्र जैन ने देशभक्ति के गीत सुनाए।
सुनील विकल ने क्या कहा
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल ने धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां आगरा को सेवा नगरी बनाने वाले लोगों की उपस्थिति है। सेवा को नया आयाम दिया है। पहली बार ऐसा उद्बोधन सुना, जिसमें 70 साल की नहीं, सात साल की बात है। मैं भी आपातकाल में जेल में बंद रहा हूँ। यह भी प्रशिक्षण भाजपा के लोगों को दिया जाना चाहिए कि सात साल की उपलब्धि बताएं। काम के ऊपर वोट मांगे। भाजपा के पन्ना प्रमुख बने हैं लेकिन भाजपा में वोटर पर्ची बँटना बंद हो गई है जो 70 साल से परंपरा थी। लोग पर्ची का इंतजार करते थे। कांग्रेस, सपा, बसपा तब भी थीं, लेकिन पर्ची केवल भाजपा की ओर से घर में जाती थी। पर्ची भाजपा वाले ही पहुंचाते थे। आज बीएलओ से पर्ची बंटनी शुरू हुई तो भाजपा कार्यकर्ता रैली और जंसपर्क में तो रहते हैं लेकिन घर-घर नहीं जाते। पर्ची सर्वाधिक मतदान बढ़ाने में सहयोग करती है। इस समय पूरा देश मोदी और योगी के अलावा किसी को चाहता ही नहीं है।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026