Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में चोरों ने चांदी कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए 25 लाख की चोरी की है। घर में रखी तिजोरी के अलावा पूरे घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित कारोबारी के मुताबिक चोरी करने के बाद चोरों ने घर में पार्टी भी की।
चोरी की यह वारदात नाई की मंडी थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में चांदी कारोबारी अनिल जैन की आलीशान कोठी में घटित हुई है। इस वारदात के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पॉश कॉलोनी में हुई वारदात के बाद लोग डरे हुए हैं। लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
चांदी कारोबारी अनिल जैन ने बताया कि बेटी की सगाई करने के लिए परिवार के साथ भावनगर, गुजरात गए थे। कॉलोनी में रहने वाले भाई को घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी दे गए थे। आज सुबह परिवार के लोग घर वापस लौटे तो घर की तस्वीर देखकर दंग रह गए। घर के टूटे हुए ताले देखकर कारोबारी अनिल जैन के होश उड़ गए। कारोबारी अनिल जैन घर के जिस भी कमरे में गए, वहां चोरों ने उत्पात मचा रखा था। चोरों ने घर में रखी सभी अलमारियों के ताले तोड़ डाले। कमरे में रखी तिजोरी को साफ कर दिया।
अनिल जैन ने बताया कि चोरों ने करीब 20 से 22 ताले तोड़े हैं। चोरों ने घर के अंदर पार्टी भी की है। घर के अंदर आराम से खाना खाया, पार्टी की और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
- आपका पैसा भी अता-पता लापता है…, चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को राहत नही, 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश - October 7, 2026
- आपका पैसा भी अता-पता लापता है…, चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को राहत नही, 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश - October 7, 2026
- AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: एक्स पोस्ट पर लिखकर कहा— “एक चोर और गद्दार को बचाने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं मोदी” - October 7, 2026