उत्तर प्रदेश में आज रात से कोरोना कर्फ्यू खत्म हो जाएगा। राज्य में कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से यह फैसला किया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में तेज गिरावट को देखते हुए, आज से रात के कर्फ्यू को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 842 नए मामले सामने आए। प्रदेश में एक्टिव मामले एक सप्ताह पहले के 15,000 से आज घटकर 8,683 रह गए हैं। राज्य में नाइट कर्फ्यू का समय रात 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे के बीच था। बाद में 13 फरवरी से इसमें एक घंटे की ढील दी गई थी। वहीं, पिछले कुछ दिनों में देश भर में कोविड के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के डेली केस में14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। देश में इस दौरान कोरोना के 22,270 नए केस दर्ज किए गए।
-एजेंसियां
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026