
आगरा। शहर में एक प्रमुख तेल व्यवसाई से 48 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि भुगतान का भरोसा देकर सरसों तेल की बड़ी खेप उठाई गई, लेकिन बाद में तय रकम नहीं चुकाई गई। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से थाना हरीपर्वत में तीन फर्म संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित व्यवसाई के मुताबिक सरसों तेल के प्रसिद्ध ‘सलोनी’ ब्रांड से जुड़ी कंपनी महेश एडिबल ऑयल के माध्यम से लंबे समय से व्यापारिक संबंधों का हवाला देकर आरोपियों ने विश्वास में लिया। शुरुआत में कुछ भुगतान किए गए, जिससे लेनदेन पर भरोसा और मजबूत हुआ। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सरसों तेल की बड़ी मात्रा सप्लाई कराई गई, जिसकी कुल कीमत 48 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
व्यवसाई का आरोप है कि जब भुगतान का समय आया तो संबंधित फर्म संचालक टालमटोल करने लगे। लगातार मांग के बावजूद रकम नहीं दी गई और बाद में आरोपियों ने संपर्क भी बंद कर दिया। पीड़ित ने कई बार लिखित व मौखिक रूप से भुगतान की मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाना हरीपर्वत में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े बिल, दस्तावेज और लेनदेन रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपित फर्मों की भूमिका, बैंक खातों और माल की आपूर्ति से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026