आईपीएल के शुरूआत से ही मुंबई इंडियंस हमेशा सितारों से लबरेज रही। इस टीम ने सबसे ज्यादा आईपीएल के 5 खिताब भी जीते। मगर इस बार IPL 2022 सीजन में मुंबई इंडियंस एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। टीम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं और पांचों मुकाबलों में पटखनी खानी पड़ी है। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी इस बार खामोश है। अब तक वो बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए है। एक तरफ टीम हार से परेशान है तो दूसरी ओर स्लो ओवर से। मुंबई की टीम पर दो बार जुर्माना लग चुका है। अगर अब सीजन में एक बार मुंबई ये गलती करती है तो बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है।
समस्याओं से जूझती मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस पहले ही काफी परेशानियों से घिरी हुई है। आईपीएल की सबसे सफल और मजबूत टीम के साथ ऐसा क्या हो रहा है जो इस बार जीता का खाता नहीं खोल पाई। कप्तान रोहित शर्मा भी इस बात से बेहद खफा नजर आ रहे हैं। मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के चलते कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया गया है। सीजन में यह दूसरी बार हुआ है जब मुंबई ने तय समय के अनुसार ओवर डालने में देरी की है जिस वजह से कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख या 25 प्रतिशत मैच फीस जो कम हो उसका जुर्माना लगाया गया है।
स्लो ओवर का नियम
यहां पर हम आपको बताते हैं कि क्या कहता है स्लो ओवर रेट का नियम। स्लो ओवर ओवर रेट के नियमों के अनुसार अगर टीम पहली बार गलती करने पर कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगता है। दूसरी बार गलती करने पर कप्तान पर 24 लाख और प्लेइंग 11 में शामिल खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 फीसदी (जो भी कम हो) का जुर्माना लगता है। रोहित शर्मा पर दो बार ये जुर्माना लग चुका है। अब उनके पास केवल मौका बचा है। तीसरी बार गलती होने पर टीम कप्तान पर 30 लाख रुपये और एक मैच का बैन लगता है। इसके अलावा प्लेइंग 11 में शामिल खिलाड़ियों पर 12 लाख या 50 फीसदी मैच फैस का जुर्माना लगाया जाता है।
रोहित शर्मा को जीतने होंगे 8 मुकाबले
मुंबई को अब एलिमिनेशन से बचने के लिये नौ में से आठ मैच जीतने होंगे और उसकी कमजोर गेंदबाजी को देखते हुए यह असंभव ही लग रहा है। मुंबई के लिए एकमात्र सकारात्मक बात ब्रेविस की बल्लेबाजी रही। उन्होंने पंजाब के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा । ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर ब्रेविस ने एक ओवर में 29 रन भी निकाले। वह अर्धशतक से मात्र एक रन से चूक गए। दूसरे छोर पर तिलक ने भी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी। उन्होंने ब्रेविस के साथ 6 . 5 ओवर में 84 रन की साझेदारी की लेकिन दोनों के आउट होने के बाद मैच फिर मुंबई की जद से निकल गया।
-एजेंसियां
- शंकराचार्य के खिलाफ घिनौनी साजिश बेनकाब: बेटियों को ढाल बनाकर फंसाने का दिया था लालच, पीड़ित ने मठ में खोला राज - February 23, 2026
- आगरा में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: 8000 फर्जी लेबल बरामद, दो गोदाम सील, दवा बाजार में हड़कंप - February 23, 2026
- वैवाहिक वेबसाइट से ‘ब्लैकमेलिंग’ का खेल: दिल्ली के डॉक्टर पर आगरा की युवती ने लगाया संगीन आरोप, होटल में रुकने का बना रहा था दबाव - February 23, 2026