भारत और राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग में 200 विकेट पूरे करने वाला पहला गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया। दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मुकाबले की पहली पारी के दौरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद नबी को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। चहल ने अपनी ही गेंद पर नबी का कैच लपका। इस पर उनकी वाइफ धनश्री वर्मा का रिएक्शन आ गया है।
पति पर धनश्री वर्मा ने लुटाया प्यार
क्रिकेटर की डांसर-कोरियोग्राफर वाइफ ने मैजिकल मोमेंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- वेल डिजर्व। आईपीएल इतिहास में 200 विकेट झटकने वाले पहले गेंदबाज। अभी बहुत कुछ बाकी है…। महान हैं वह। मैं तो पहले से बोल रही हूं।
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज
वर्ष 2013 में आईपीएल में पदार्पण करने वाले चहल अब तक मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर सहित तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं। चहल पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व गेंदबाज ड्वेन ब्रावो (161 मैचों में 183 विकेट) को पीछे छोड़कर आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज बने थे।
आईपीएल 2024 में सबसे अधिक विकेट लेने गेंदबाज भी हैं चहल
चहल ने 2013 में अपना आईपीएल डेब्यू किया और अपने 153वें गेम में इस मुकाम पर पहुंचे। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चहल इस आईपीएल सीजन-13 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज
केवल दो अन्य व्यक्ति पहले किसी टी20 टूर्नामेंट में 200 विकेट तक पहुंचे हैं। डैनी ब्रिग्स (219) और समित पटेल (208) ने इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में यह कारनामा किया है। इस तरह वह किसी भी एक टूर्नामेंट (प्रोफेशनल लीग) में 200 या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
-एजेंसी
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026