मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को एक खास उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। रोहित ने नाम टी20 क्रिकेट में 9936 रन हैं और 64 रन बनाते ही वह इस फॉर्मेट में 10 हजार रन पूरे कर लेंगे। रोहित ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय होंगे। उनसे पहले पूर्व कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं।
रोहित ने 371 टी20 मुकाबलों की 358 पारियों में ये रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 31.94 का है। रोहित के नाम टी20 क्रिकेट में छह शतक हैं। उन्होंने 69 हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं। रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनैशनल में चार सेंचुरी लगाई हैं और ऐसा करने वाले वह इकलौते बल्लेबाज हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के नाम टी20 इंटरनैशनल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का संयुक्त रिकॉर्ड है। उन्होंने 35 गेंद पर शतक लगाया था। टी20 क्रिकेट में रोहित का स्ट्राइक रेट 133.72 का है।
शनिवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ है। मुंबई की शुरुआत इस टूर्नमेंट में अच्छी नहीं रही है। उसे अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी।
रोहित से पहले भारत की ओर से सिर्फ विराट कोहली ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन का आंकड़ा पार किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान के नाम 328 मैचों की 311 पारियों में 10326 रन हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 41.13 का है। विराट का स्ट्राइक रेट 133.30 का है।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम हैं। उन्होंने 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के शोएब मलिक 11698 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कैरेबियाई खिलाड़ी कायरन पोलार्ड तीसरे पायदान पर हैं। पोलार्ड ने 582 मैचों में 11430 रन बनाए हैं।
-एजेंसियां
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026
- आगरा में 13 नवंबर से सजेगा श्री कृष्ण लीला महोत्सव: इस बार कमला नगर और बल्केश्वर क्षेत्र में गूंजेगी कंस की दुहाई - September 9, 2026