मुल्तानी मिट्टी (Fuller’s earth) एक प्रकार की औषधीय मिट्टी है। इसका उपयोग पुराने समय से बाल धोने आदि के लिये किया जाता रहा है। आधुनिक काल में भी इसे स्नान करने, फेस पैक आदि के लिये प्रयोग करते हैं। चर्मरोगों को समाप्त करने एवं त्वचा को मुलायम रखने में बहुत सहायक है।
ब्रिटेन में इसे ऊन उद्योग में प्रयोग किया जाता था। प्राचीनकाल से ही मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल रूप को निखारने के लिए किया जाता रहा है। समय भले ही बदल गया हो लेकिन मुल्तानी मिट्टी का महत्व कम नहीं हुआ आज भी इसका इस्तेमाल सौंदर्य को सँवारने के लिए किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से गंदगी साफ करने के लिए बहुत कारगर है और इसके कोई साइड एफेक्ट्स भी नहीं हैं।
त्वचा को करें एक्सफोलिएट
त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए बाजार में मिलने वाले एक्सफोलिएटर का उपयोग करती हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। आप इसके बजाय मुल्तानी मिट्टी और दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी को त्वचा की क्लीनिंग के लिए जाना जाता है। इसमें अगर आप दूध मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएंगी तो इससे आपके चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाएंगे।
इन दोनों का मिश्रण नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। इसके उपयोग से आपकी त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होगा। इसलिए अगली बार महंगे एक्सफ्लोएटर की जगह इसे इस्तेमाल में लाएं।
मुंहासों की समस्या को करता है कम
जिनकी त्वचा ऑयली होती है, उनके चेहरे पर मुहांसे जल्दी होने लगते हैं। हालांकि, बाजार में मुहांसों को कम करने के लिए कई फेस वॉश और जेल मौजूद हैं, लेकिन नेचुरल तरीके से इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और दूध का उपयोग करें। यह त्वचा में मौजूद तेल और गंदगी को साफ करता है। इससे पोर्स भी साफ हो जाते हैं, जिससे मुंहासे की समस्या कम होने लगती है। अगली बार जब भी आपके चेहरे पर मुंहासे होने लगे एक बार इस घरेलू उपाय को आजमा कर जरूर देखें।
त्वचा को बनाएं जवां
आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण चेहरा समय से पहले बूढ़ा नजर आने लगता है। यानि चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां आने लगती हैं। झुर्रियों को कम करने के लिए कई महिलाएं क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप प्राकृतिक रूप से इस समस्या को कम करना चाहती हैं तो चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और दूध लगाएं। इसके उपयोग से त्वचा में कसाव आएगा, जिससे आपकी त्वचा जंवा नजर आएगी।
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का अनूठा रूप: गोरक्षपीठाधीश्वर की परंपरागत वेशभूषा में दो घंटे से अधिक समय तक किया विशेष पूजन - October 20, 2026