माफिया मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार (28 मार्च) को मौत हो गई। बांदा जेल में बंद मुख्तार की तबियत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। वहीं, पिता की मौत की खबर सुनने के बाद मुख्तार का बेटा उमर अंसारी बांदा पहुंचा। इस दौरान उसने अपने पिता को स्लो पॉइजन दिये जाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, बांदा में अस्पताल पहुंचा उमर पिता के शव को देख भावुक हो गया और जोर-जोर रोने लगा। हालांकि, इस दौरान उसने मीडिया के सवाल पर पहले उमर कुछ नहीं बोला। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उमर ने बाद में कहा कि मुझे कुछ नहीं बताया गया है। सच क्या है, यह पूरा देश जानता है। मुख्तार के बेटे ने कहा कि उसे पिता ने बताया था कि उनको स्लो पॉइजन दिया जा रहा था।
इससे पहले बुधवार को बांदा जेल में बंद मुख्तार की तबीयत बिगड़ने उससे मिलने पहुंचे छोटे भाई अफजाल अंसारी ने कहा था कि मुख्तार को मारने की साजिश कई सालों से रची जा रही है।
-एजेंसी
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026