Agra, Uttar Pradesh, India. कश्मीर के गुलमर्ग (बारामूला) में तैनात भदरौली निवासी 32 वर्षीय लोकेंद्र सिंह तोमर एल.ए.सी. (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर बिजली गिरने से शहीद हो गए थे। फतेहपुर सीकरी के सांसद और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने शहीद के घर पहुंचकर सांत्वना प्रकट की। उन्होंने कहा कि लोकेंद्र की शहादत पर गर्व है। वे हमारी यादों में हमेशा अमर रहेंगे।

सांसद चाहर ने बताया कि लोकेन्द्र सिंह 18 राजपूताना राइफल्स के जवान थे। रविवार को सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया था। फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र के अनेक युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा में लगे हुए हैं। वे अपनी जान हथेली पर रखकर देश की सीमाओं पर तैनात हैं। आतंकवादियों से भी लड़ रहे हैं। इस कारण फतेहपुर सीकरी का सांसद होने पर मुझे गर्व है। उनके साथ श्याम भदौरिया, मानवेंद्र, सोनू सैंथिया, रविन्द्र भदौरिया, निखिल गुप्ता, राम भवन आदि भी थे।
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई; कांशीराम के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग को दोहराया - January 26, 2026
- Agra News: ताज प्रेस क्लब में गूंजा ‘जन गण मन’, अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने फहराया तिरंगा, पत्रकारों ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प - January 26, 2026
- बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने पद से दिया इस्तीफा, ‘यूजीसी रेगुलेशन 2026’ और ‘प्रयागराज घटना’ पर उठाए सवाल - January 26, 2026