किशोरी को देवस्थान में ले जाकर किया दुष्कर्म

आगरा के इस थाना क्षेत्र में सुरक्षित नहीं बेटियां, एक ही दिन में एक किशोरी के साथ बलात्कार तो दूसरी के साथ हुई छेड़छाड़

Crime REGIONAL

दोनों घटनाएं अलग-अलग गांव की है। एक ही दिन में दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर थाने में मचा हड़कंप

Agra (Uttar Pradesh, India). ताजनगरी के थाना मलपुरा क्षेत्र में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मंगलवार शाम को थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर थाने में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन अब तक एक भी आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। इससे क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी नाराजगी है। लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर जेल भेजने की मांग की है।

नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म
थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम को एक किशोरी खेत पर शौच के लिए गई थी। तभी उसे गांव के ही युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। युवक उसे जबरदस्ती खेत में खींच ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर लोग आ गए। इससे आरोपी युवक घबरा गया। वह मौके से भाग निकला।बदहवास हालत में किशोरी अपने घर पहुंची। किशोरी की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित किशोरी ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर परिजन किशोरी को लेकर थाना मलपुरा पहुंच गए। परिजनों ने मामले की शिकायत मलपुरा पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पीड़िता को मेडीकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

शौच को गई किशोरी से छेड़छाड़
वहीं थाना क्षेत्र एक और गांव में मंगलवार शाम को किशोरी शौच के लिए गई थी। तभी वहां पर मौजूद दूसरे गांव के युवक ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। वह उसे खेत में खीचने लगा। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर लोग आ गए। लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी युवक भाग गया। किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन किशोरी के साथ थाने पहुंच गए। मामले में परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी।

क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी गुस्सा
एक ही दिन में नाबालिग बेटियों के साथ क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटना से क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि मलपुरा क्षेत्र में बेटियों की सुरक्षा राम भरोसे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर हाथ पर हाथ रखकर बैठ गई है। अभी तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा गया है। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस से दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर जेल भेजने की मांग की है।

ये बोले पुलिस अधिकारी
सी ओ अछनेरा राजीव सिरोही ने बताया है कि दुष्कर्म के मामले में भोला पुत्र हाकिम सिंह निवासी नगला बसुआ के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 3/4 पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं छेड़छाड़ के प्रकरण में आरोपी धर्मजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।