अपनी पुत्री शैली शाह की स्मृति में ‘शैली-विन’ के तहत स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान और सहायता समूह अभियान शुरू किया
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक और समाजसेवी डॉ. सुशील गुप्ता की पुत्री शैली शाह की स्मृति में ‘शैली-विन’ अभियान शुरू किया गया है। इसका नाम है- स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान और सहायता समूह।
अभियान के तहत अक्षम परिवार के ऐसे बच्चों की शिक्षा का उत्तरदायित्व लिया जाएगा, जिन्होंने स्तन कैंसर के कारण अपनी माँ को खोया है। इस सेवा परियोजना के माध्यम से बच्चे की शिक्षा का व्यय तब तक उठाया जाएगा, जब तक वह धनोपार्जन योग्य सक्षम नहीं हो जाता।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा है कि अगर आप किसी ऐसे बच्चे को जानते हैं, जिसे इस प्रकार की सहायता की जरूरत है, तो अवगत कराएं या उसके परिवार वालों को वॉट्सऐप नंबर 9837030094 पर संपर्क करने के लिए कहें।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026