बांग्लादेश से लगी पश्चिम बंगाल सीमा पर घुसपैठ और पशुओं की तस्करी रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) अब एक ऐसी बाड़ लगा रही है जिसे न तो काटा जा सकता है और न ही उस पर चढ़ा जा सकता है.
बांग्लादेश के साथ बंगाल की 2,217 किमी लंबी सीमा लगी है. इसमें से 936 किमी उत्तर बंगाल में है. उसमें से करीब 110 किमी इलाके में अब तक बाड़ नहीं लग सकी है. इसका 54 किमी हिस्सा नदियों से जुड़ा है.
बीएसएफ़ के एक अधिकारी बताते हैं, “कंटीले तारों की बाड़ लगी होने के बावजूद घुसपैठिए, अपराधी और तस्कर उनको काट कर या उस पर चढ़ कर सीमा पार कर लेते हैं लेकिन अब नई बाड़ लगने के बाद ऐसा संभव नहीं होगा. इससे सीमा पर अपराधों पर काबू पाने में मदद मिलेगी.”
बीएसएफ़ के आईजी (नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर) अजय सिंह बताते हैं, “मौजूदा बाड़ पुरानी थी. उसे एक मजबूत बाड़ से बदला जा रहा है, पहले ही लगभग 20 किमी तक नई बाड़ लगाई जा चुकी है. इसे काटा नहीं जा सकता और इस पर चढ़ा भी नहीं जा सकता. यह आर्थिक रूप से मुफीद और लंबे समय तक चलने वाली है.”
बीएसएफ़ के मुताबिक नई बाड़ से पुरानी बाड़ को बदलने का काम चल रहा है. इसके अलावा जिन इलाकों में अब तक बाड़ नहीं लगी है वहां भी इस नई बाड़ का ही इस्तेमाल किया जाएगा.
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026
- “मेरी पत्नी मर चुकी है…”: कमला नगर के जिम ट्रेनर ने रची खौफनाक साजिश, दूसरी शादी के बाद खुला राज तो पीड़िता के उड़े होश - November 8, 2026