केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौक़े पर लेखिका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत करने का एलान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अपने हैंडल से एक ट्वीट करके यह जानकारी दी है.
पीएम मोदी ने लिखा, “मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. समाज सेवा, परोपकारी कार्य और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान जबरदस्त और प्रेरणा देने वाला है.”
उनके अनुसार “राज्यसभा में उनकी मौजूदगी हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक जबरदस्त सबूत है जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की शक्ति और क्षमता का उदाहरण है. मैं उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं.”
सुधा मूर्ति इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की पत्नी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास हैं.
-एजेंसी
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026