चौमुहां। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी इंडिया श्री अन्न मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के दौरान बीज/पोषण कीट वितरण किया। इंडिया ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड किसानों को मोटे अनाज के उत्तपादन के लिए जागरूक कर रहा है। इसको लेकर वो विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का अभी आयोजन करा रहा है। साथ ही किसानों को श्री अन्न मिलेट्स के बीज किट बांटी जा रही है।
वहीं, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे। स्कूल के बच्चों और अभिभावक ने इस कार्यक्रम के द्वारा ये जानकारी ली कि आखिर मिलेट्स के क्या क्या फायदे हैं और किस तरह से ये आज के दौर में जरूरी हुए है?
वहीं, हेमा मालिनी ने संबोधन में कहा की मिलेटस यानी मोटा अनाज आज की जरूरत है और ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बढ़ा लाभदायक है, किसान अधिक से अधिक मोटा अनाज पैदा करें। उन्होंने कहा, महिलाएं खास तौर पर ये ध्यान दें कि वो रोजाना मोटा अनाज अपने घरों में इस्तेमाल करें और बच्चों को रोजाना फास्ट फूड देने से बचें।
वहीं, मीडिया से बात करते हुए कहा इंडिया ऑयल लिमिटेड पाइप लाइन डिपार्टमेंट इस तरह के आयोजन करके लोगों को मोटे अनाज के लिए जागरूक कर रहा है, ये सराहनीय है। हमारी सरकार भी मिलेट्स को लेकर अधिक काम कर रही है और हम खुद भी अब मिलेट का इस्तेमाल घरों में कर रहे हैं।
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू धर्म को लेकर दिए विवादित बयान पर उन्होंने कहा, इस तरह के लोगों का यही कहना होता है कोई उनकी बातों पर ध्यान नहीं देता। मीडिया भी उन्हे तब्ज्जो देना बंद कर दें और कोविड को लेकर बोली की कोरोना अब नही आयेगा मोदी है उनकी गारंटी है ।
-एजेंसी
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026