लखनऊ: बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। इतने दिनो से लगातार भारी बारिश ने लगभग पूरे देश में तबाही मचा कर रख दी है। इस बार अगस्त के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं सितंबर माह में मानसून की सक्रियता में कमी आई है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने निम्नदाब के परिणामस्वरूप लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश थम गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में आने वाले पांच दिनों तक बरसात के आसार नहीं हैं। फिलहाल प्रदेश के दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं थोड़ी थोड़ी बारिश हो सकती है। मानसून कमजोर पड़ने व बरसात न होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार-पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है।
गुरुवार को राजधानी में सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप के चलते दिन का पारा 33.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शुक्रवार को भी यही स्थिति रहेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि अगले पांच दिनों तक तेज धूप होगी। मौसम की यह स्थिति मध्य और पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी जिलों में भी रहेगी। 65 जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान तेज धूप होने से उमसभरी गर्मी परेशानी बढ़ाएगी।
उन्होंने बताया कि एक से चार सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 11 प्रतिशत कम और पश्चिम जिलों में 24 प्रतिशत अधिक बरसात रिकार्ड की गई है। फिलहाल, 15 सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश के संकेत नहीं मिल रहे हैं। प्रदेश में दिन का औसत पारा 34 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
-साभार सहित
- Agra News: होटल ताज हाइट्स के टॉप फ्लोर पर लगी भीषण आग, धुआं देख मची भगदड़, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू - February 7, 2026
- कोटा में भीषण हादसा: ओपेरा हॉस्पिटल रोड पर भरभराकर गिरी रेस्टोरेंट की बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - February 7, 2026
- विकसित भारत के लिए स्वर्णिम दिन: 500 अरब डॉलर की अमेरिका डील पर बोले पीयूष गोयल- ‘अब पूरी दुनिया में मचेगी भारतीय सामान की धूम’ - February 7, 2026