मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत के अग्रणी एसएमई फिनटेक प्लेटफॉर्म टाइड ने अपने रूपे-सक्षम एक्सपेंस कार्ड में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सपोर्ट जोड़ा है। इस पहल से छोटे कारोबारियों और फ्रीलांसर्स को एक ही कार्ड से ट्रैवल, टैप और ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी। अब टाइड यूज़र मेट्रो, बस, टोल और पार्किंग के साथ-साथ अपने बिज़नेस खर्चों का भी प्रबंधन कर सकेंगे।
टाइड इंडिया के डिप्टी कंट्री मैनेजर कुमार शेखर ने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा व्यवसायिक खर्चों को आसान बनाना रहा है। एनसीएमसी के साथ हम यात्रा और खर्च प्रबंधन को एक ही प्लेटफॉर्म पर सहज बना रहे हैं। यह सिर्फ एक अपग्रेड नहीं, बल्कि एसएमई के लिए समय और धन बचाने का नया तरीका है।”
यह कदम टाइड के एकीकृत बिज़नेस मैनेजमेंट समाधान को और सशक्त बनाता है, जो इनवॉइसिंग, भुगतान, जीएसटी पंजीकरण और सरकारी योजनाओं तक पहुंच जैसी सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है। 2022 के अंत में भारत में लॉन्च हुआ टाइड अब तक 8 लाख से अधिक एसएमई को सेवा दे रहा है।
-up18News
- 30 लाख दीयों की रोशनी से नहाई रामनगरी: सरयू के 56 घाटों पर उतरा उजाले का समंदर, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी रहे मौजूद - November 8, 2026
- अयोध्या रामपथ पर जीवंत हुआ त्रेतायुग: 10वें दीपोत्सव की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंज उठा धाम - November 8, 2026
- “मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति…”: अयोध्या के संतों ने की सीएम के विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना - November 8, 2026