Agra, Uttar Pradesh, India. जीवन किरण (रक्त उपलब्धता हेतु समर्पित सामाजिक संस्था) द्वारा विजय नगर कॉलोनी स्थित पुरुषोत्तम ग्रीन में पूर्ण सुरक्षित एवं आरामदायक वातावरण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 335 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर की व्यवस्थाएं देखते ही बनती थीं।
इन्होंने किया शुभारंभ
महाशिविर का शुभारंभ आगरा उत्तर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, मनकामेश्वर मंदिर के महन्त योगेश पुरी, श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति निगम के चेयरमैन डॉ. रामबाबू हरित, उत्तर प्रदेश राज्य लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री राकेश गर्ग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग कार्यवाह पंकज खण्डेलवाल ने विघ्नहर्ता श्री गमेश जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विधायक ने क्या कहा
इस दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने कहा कि रक्तदान करना महान कार्य है। इसे युवाओं को हर तीन महीने के नियमित अंतराल पर करना चाहिए। जीवन को बचाने में दान किए गए खून की एक-एक बूंद बहुत ही कीमती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि पुण्य के इस कार्य के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें।
कई लोग न कर सके रक्तदान
जीवन किरण संस्था के अध्यक्ष विष्णु कटारा ने रक्तदाताओं को माला भेंट कर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में 335 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कुछ रक्तदाताओं को निर्धारित पैरामीटर जैसे हीमोग्लोबिन मात्रा और रक्तचाप यथेष्ठ न होने के कारण निराश होना पड़ा।
इन्होंने किया सहयोग
शिविर की व्यवस्था संस्था के सदस्य देव कटारा, अजय कुमार गुप्ता, आशीष तोमर, आदर्श नन्दन गुप्त, दिलीप अग्रवाल, मोहन खण्डेलवाल, राजीव पाराशर, वैभव गुप्ता, संजय सिंघल, दीपक खण्डेलवाल, मुकेश खण्डेलवाल, संजीव खण्डेलवाल, मनोज खण्डेलवाल, मोहित जैन, भाजपा नेता रामकुमार शर्मा आदि ने संभाली।

- अयोध्या में भूपेंद्र चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले— “इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान को किया कमजोर, आज वही लोग उठा रहे हैं सवाल” - October 19, 2026
- शारदीय नवरात्र की नवमी पर सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, कहा- मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से यूपी की नारीशक्ति निभा रही है निर्णायक भूमिका - October 19, 2026
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; कोटा से तीन आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे बदमाश - October 19, 2026