मेरठ। गैंगस्टर और माफियाओं के खिलाफ यूपी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ से है जहां खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। मेरठ में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर अनिल दुजाना मारा गया है।
गैंगस्टर अनिल दुजाना यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। कुछ दिनों पहले यूपी के टॉप 65 माफियाओं की लिस्ट यूपी सरकार के कार्यालय से जारी की गई थी. इसमें ग्रेटर नोएडा के अनिल दुजाना का नाम भी शामिल था।
कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना पिछले काफी समय से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था, लेकिन कुछ समय पहले वह जमानत पर बाहर आ गया। जेल से बाहर आते ही अनिल दुजाना ने जयचंद प्रधान मर्डर केस में उसकी पत्नी और गवाह संगीता को धमकी दी। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए अनिल दुजाना के खिलाफ पिछले सप्ताह में 2 मुकदमे दर्ज किए।
दुजाना की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस की स्पेशल सेल टीम और एसटीएफ टीम लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान 7 टीमों ने 20 से भी ज्यादा स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी।
– एजेंसी
- घूमने का शानदार मौका! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारकों में एंट्री फ्री - March 6, 2026
- आगरा की तनीषा ने पहले प्रयास में मारी बाजी: बिना कोचिंग बनीं UPSC टॉपर, इंजीनियरिंग छोड़ चुनी देश सेवा - March 6, 2026
- आगरा में दबंगों का तांडव: मामूली विवाद पर दंपति को सड़क पर घेरा, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला - March 6, 2026