बाड़मेर जिला कलेक्टर चर्चित आईएएस टीना डाबी ने अचानक सफाई अभियान के दौरान स्पा सेंटर पर रेड मार दी…। पहले तो स्पा सेंटर संचालक ने दरवाजा नहीं खोला तो जबरदस्ती अधिकारी और पुलिस अंदर घुसी तो कई लड़कियों के साथ लड़कों को गिरफ्तार किया गया।
बाड़मेर शहर में जिला कलेक्टर टीना डाबी ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा है। ये छापा ” नवो बाड़मेर ” अभियान के तहत एक सफाई अभियान के दौरान हुआ । स्पा सेंटर में चार युवतियां और दो युवक मिले, जिन्हें पुलिस थाने ले जाया गया है।
जब लड़कियां बाहर निकलीं, तो लोगों ने कहा आपकी वजह से कई घर बर्बाद हो गए, आपने बाड़मेर को गंदा कर दिया। कई लड़कियों ने अपना मुंह तौलिया और चादर से छिपा रखा था । इसके बाद पुलिस उन्हें जीप में बिठाकर थाने ले गई। वहीं कलेक्टर की इस छापेमारी को देख स्पा सेंटर संचालक भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस-प्रशासन के बंदोबस्त के आगे उसकी एक न चली ।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में बहुत समय से पुलिस की मिलीभगत से स्पा की आड़ में गलत काम हो रहे हैं।
- आगरा में 25 नवंबर को होगी ‘द्वितीय यूथ इंटर डिस्ट्रिक्ट डायमंड बॉल चैंपियनशिप’: श्यामों बरौली अहीर स्थित सेंट गोपाल पब्लिक स्कूल में जुटेंगे खिलाड़ी - November 19, 2026
- ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य समापन: ममता कुलकर्णी को मिला ‘सरस्वती बाई दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’ - November 19, 2026
- COP31 सम्मेलन में दारासिंह खुराना का डंका: 2026 के ‘100 वैश्विक प्रभावशाली लोगों’ में मिली जगह - November 19, 2026