परिवार सम्पर्क अभियान के दौरान घर-घर बांटे पत्रक, अथर्ववेद का श्लोक सुनाया
Agra (Uttar Pradesh, India)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लिखा गया पत्र एवं योगी सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। महापौर नवीन जैन एवं भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने 11 जून से चल रहे “परिवार सम्पर्क अभियान” का समापन कमला नगर श्रीराम चौक के घरों में उपलब्धियों का पत्रक बाँटकर किया ।
मोदी सरकार ने सभी वादे पूरे किएः महापौर
महापौर नवीन जैन ने बताया कि अथर्ववेद में कहा गया है “कृतं मे दक्षिणे हस्ते जयो में सव्य आहित: यानी यदि कर्म और कर्तव्य मेरे दाएं हाथ में है तो सफलता मेरे बाएं हाथ का खेल है। प्रधानमंत्री ने अपने कर्म और कर्तव्य का पालन करते हुए जितने भी फ़ैसले अपने शासनकाल में लिए हैं, उससे देश आत्मनिर्भर बनेगा और देश के विकास में योगदान करेगा। आज़ादी के बाद से जितने भी देशहित के फ़ैसले लेने में सरकारें सकुचाती थीं – धारा 370 और 35ए, आयुष्मान भारत योजना, राम मंदिर, तीन तलाक, वन रैंक वन पेन्शन, सर्जिकल स्ट्राइक आदि सभी मोदी सरकार ने अपने छह वर्ष के कार्यकाल में पूरे करके दिखाए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना काल से लड़ने के लिए 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर राहत पैकेज में समाज के हर वर्ग का ख़्याल रखा है।
घर-घर पहुंचाए विकास कार्यः भानु महाजन
महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि आगरा महानगर के सभी 22 मंडलों में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की अध्यक्षता में परिवार सम्पर्क अभियान का आज समापन किया गया है। भाजपा जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनमानस उत्थान के कार्यों को आगरा महानगर के घर-घर तक पहुँचाया है। साथ ही देश की उन्नति में भागीदार बनने के लिए सभी से लोकल फ़ोर वोकल के आह्वान के साथ सभी देश वासियों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का भी अनुरोध किया है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान के बाद 16 जून से 22 जून तक क्षेत्र वर्चुअल रैली का आयोजन किया जाएगा।
कौन किस मंडल में
प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजुला महोर ने अर्जुन नगर मंडल में, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दयालबाग मंडल में, योगेन्द्र उपाध्याय ने मनकमेश्वर मंडल में, राम प्रताप सिंह चौहान ने खन्दौली मंडल में, नागेंद्र प्रसाद दुबे (गामा) ने रक़ाबगंज मंडल में, प्रमोद गुप्ता ने रामबाग, अनिल चौधरी ने बल्केश्वर मंडल में पत्रक बाँटकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया।
उल्लेखनीय उपस्थिति
अभियान में मुख्य रूप से महामंत्री रश्मि सिंह, जे डी शर्मा, मनोज राघव, उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, महेश शर्मा, मंत्री राजीव लवानिया, मनमोहन कुशवाह, महानगर मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय, ब्रज किशोर अग्रवाल, सुभानु गुप्ता, संदीप उपाध्याय, राहुल बेत, रमाशंकर गोयल, विश्वदीप सिंह, विरेंद्र त्यागी, अजब सिंह, राजवीर सिंह धाकर, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026
- The Place Where Luck Never Sleeps for UK is LolaJack Casino - October 5, 2026
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026