नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में 5 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में ही रहेंगे। बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया को 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
रिमांड खत्म होने बाद आज ED ने कोर्ट में किया पेश
बता दें कि कथित शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया को बुधवार यानी 22 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम को 5 अप्रैल 2023 तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इस बीच मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से आग्रह किया कि उन्हें न्यायिक हिरासत के दौरान कुछ धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तकें ले जाने की अनुमति दी जाए। इस पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट नेअदालत ने सिसोदिया को गीता समेत अन्य किताबें ले जाने की अनुमति दी है।
खास बात है कि पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पहले से शराब नीति से जुड़े सीबीआई के मामले में हिरासत में जेल में हैं। सोमवार यानी 20 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई के केस में 14 दिन और न्यायिक हिरासत बढ़ाई थी।
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026