उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही पुलिस अतीक अहमद गैंग की रीढ़ तोड़ने में लगी हुई है। इसी कड़ी में मंगलवार की शाम अतीक के प्रयागराज स्थित टूट चुके दफ्तर में कार्रवाई की गई। पुलिस ने छापेमारी करते हुए यहां छिपे कुछ लोगों के साथ ही लाखों रुपये कैश और कुछ हथियार बरामद किए गए हैं। इसमें 4 लाख कीमत की एक ब्रांडेड पिस्टल मिली है। इसका इस्तेमाल अतीक के बेटे असद ने उमेश पाल कांड में किया था।
चकिया मोहल्ले में अतीक अहमद के दफ्तर में छापेमारी के दौरान पिस्टल और तमंचा सहित 10 हथियारों को बरामद किया गया। पता चला है कि इसमें कोल्ट ब्रांड की एक पिस्टल है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये से भी अधिक है।
अतीक गैंग में किसी के पास इस पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह अतीक अहमद के किसी खास आदमी का पिस्टल है और असद ने इसी से उमेश पाल पर गोली बरसाई थी।
करीब 3 साल पहले 2020 में अतीक के इस ऑफिस को ढहा दिया गया था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने इसे अवैध घोषित कर रखा था। इसके सामने का हिस्सा मलबा बन चुका था। लेकिन इसके पीछे कुछ ऐसे भी कमरे थे, जो सही सलामत थे। पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि यहां कुछ लोग छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने आला अफसरों के साथ यहां छापा मारा।
अतीक के खंडहर हो चुके कार्यालय पर जब शाम के वक्त भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचने लगा तो तमाम अफवाहें फैल गईं। लोगों की आपसी बातचीत से लेकर सोशल मीडिया तक में एनकाउंटर की तैयारी की बात होने लगी। चकिया से लेकर कसारी मसारी, हिम्मतगंज की तरफ के कई लोग पहुंचने लगे। भीड़ के बीच पुलिस ने हथियार और 74 लाख रुपया जब्त किया।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026