Agra, Uttar Pradesh, India. मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति (शिवहरे समाज) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजनेश शिवहरे को समिति का अध्य़क्ष चुन लिया गया है।
दाऊजी मंदिर के ‘शिवहरे भवन सभागार’ में आयोजित चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष भगवान स्वरूप शिवहरे ने अध्यक्ष पद के लिए बिजनेश शिवहरे का नाम प्रस्तावित किया। वहां मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि से अपना समर्थन व्यक्त किया। सभागार में किसी अन्य नाम का प्रस्ताव नहीं आने पर चुनाव अधिकारी सुरेशचंद्र शिवहरे ने मंदिर अध्यक्ष पद पर बिजनेश शिवहरे के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।

बिजनेश शिवहरे के निर्वाचन की घोषणा होते ही सभागार में उपस्थित समाजबंधुओं ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। बिजनेस शिवहरे भाजपा प्रदेश मंत्री श्री विजय शिवहरे के ज्येष्ठ भ्राता हैं। उनके अध्यक्ष बनने पर आगरा शिवहरे समाज नें हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर सुरेशचंद्र शिवहरे, एडवोकेट सियाराम शिवहरे, रामप्रकाश शिवहरे सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
- ताज महोत्सव: राजा हरिश्चंद्र मोक्ष धाम के सत्संग भवन में चित्रकला प्रदर्शनी और कला संवाद में पीएम मोदी की सराहना, संस्कार भारती को आर्ट गैलरी के लिए अंशदान की घोषणा - February 20, 2026
- फायरमैन जितेंद्र राठौर की शिकायत पर दयालबाग डीम्ड विश्वविद्यालय आगरा को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का नोटिस, 30 दिन का अल्टीमेटम, जानिए क्या है मामला - February 15, 2026
- आगरा के साहित्य का सितारा: डॉ. रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ को मिला ‘ब्रजभाषा विभूषण’ सम्मान, शहर में खुशी की लहर - February 13, 2026