भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद उन पर मालदीव के मंत्रियों के दिए आपत्तिजनक बयानों की मालदीव एसोसिएशन ऑफ़ टूरिज़्म इंडस्ट्री (MATI) ने निंदा की है.
अपनी वेबसाइट पर जारी किए एक बयान में इस संस्था ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री पर मालदीव के उप मंत्रियों के दिए आपत्तिजनक बयान की वे सख़्त निंदा करते हैं.
इन मंत्रियों के बयान के बाद भारत में ‘बायकॉट मालदीव’ अभियान तेज़ हो गया है. इसके कारण कई लोगों और कुछ संस्थाओं ने मालदीव यात्रा की बुकिंग रद्द कर दी है.
मालदीव एसोसिएशन ऑफ़ टूरिज़्म इंडस्ट्री ने अपने बयान में कहा, “भारत हमारे सबसे क़रीबी पड़ोसियों और सहयोगियों में से एक रहा है. हमारे अतीत में हमेशा विभिन्न संकटों में सबसे पहले जवाब देने वाला देश भारत रहा है. हम भारत सरकार के साथ वहां के लोगों के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमारे साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखे हैं.”
“भारत मालदीव के पर्यटन उद्योग में भी लगातार और अहम योगदान देता रहा है. कोविड-19 के बाद इससे उबरने के हमारे प्रयासों में भारत ने बहुत मदद की. उसके बाद से भारत मालदीव के लिए शीर्ष बाजारों में से एक बना हुआ है.”
संस्था ने कहा, “हमारी हार्दिक इच्छा है कि दोनों देशों के बीच के घनिष्ठ संबंध आने वाली पीढ़ियों तक बने रहें और हम ऐसे कामों या बयानों से दूर रहें, जिनका हमारे बेहतर रिश्तों पर कोई नकारात्मक असर पड़ता हो.”
-एजेंसी
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026