एरिजोना के जीवविज्ञानी एंड्रयू वेस्ले लेगन ने एक ततैया को लेकर चेतावनी दी है और बताया है कि उसका डंक लकवाग्रस्त बना सकता है. यहां तक कि दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ी को भी ये ततैया अपना शिकार बना लेती है.
टारेंटयुला हॉक ततैया को लेकर एक वैज्ञानिक ने इस ततैया को लेकर एक चेतावनी दी
एरिजोना विश्वविद्यालय के एंटोमोलॉजी विभाग में कार्यरत जीवविज्ञानी एंड्रयू वेस्ले लेगन ने बताया कि टारेंटयुला ततैया इंसान को लकवा का शिकार बना सकती है, दिमाग को सुन्न कर सकती है. इसलिए इस ततैया से जितना हो सके, दूर ही रहना अच्छा होता है.
दुनिया की सबसे जहरीली ततैया
एंड्रयू ने बताया कि ये जहरीली ततैया दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में पाई जाती है, जिसका आकार एक गौरैया चिड़िया के बराबर होता है. खासकर टारेंटयुला मकड़ी के लिए तो ये ततैया काल की तरह होती है. उन्हें देखते ही ये उसपर टूट पड़ती हैं और ऐसा डंक मारती हैं कि फिर वो उठने के काबिल ही नहीं रह जाता. एंड्रयू ने आंखोदेखी घटना के बारे में बताते हुए कहा कि एक रात वह अपने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे, तभी उनकी नजर टारेंटयुला मकड़ी पर पड़ी, जिसे टारेंटयुला हॉक ततैया ने काट लिया था. उसके डंक से मकड़ी उठ भी नहीं पा रही थी, क्योंकि उसे लकवा मार गया था.
ततैया का डंक कर देगा दिमाग को सुन्न
एंड्रयू ने आगे बताया कि उन्होंने उस टारेंटयुला मकड़ी की जान बचा ली और इसके साथ ही उन्होंने उसपर शोध भी किया. इस दौरान उन्हें पता चला कि टारेंटयुला हॉक के काटने के बाद इंसान का दिमाग दो घंटे से लेकर दो महीने तक भी सुन्न रह सकता है. उन्होंने बताया कि जिस मकड़ी को उस ततैया ने काटा था, उसे चलना सीखने में ही 38 दिन लग गए, लेकिन अभी भी वो ठीक से चल नहीं पा रहा. अब आप समझ सकते हैं कि ये ततैया कितनी खतरनाक है.
- भारत में शराब की खपत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड; पहली छमाही में बिक्री में 10% का जबरदस्त उछाल, अमेरिका-चीन को पछाड़कर ग्लोबल मार्केट में शीर्ष पर देश - November 10, 2026
- गाजियाबाद के वेव सिटी में दहला देने वाली घटना: नौ महीने के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां ने पति पर लगाया गला घोंटकर हत्या का आरोप - November 10, 2026
- न अली के रहे, न बजरंगबली के…कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, सनातन और स्कूलों के मुद्दे पर घेरा - November 10, 2026