लखनऊ। यूपी ब्यूरोक्रेसी में योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में एक साथ 41 पीसीएस अधिकारी और चार आईएएस अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। कई विभागों को नए अफसर मिले हैं। बस्ती और चंदौली में नए मुख्य विकास अधिकारी बने हैं। मध्यांचल को भी नया एमडी मिला है।
चार आईएएस अफसरों का तबादला
आईपीएस के बाद देर शाम आईएएस अफसरों की लिस्ट भी आ गई। राज्य सरकार ने चार आईएएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया है। बस्ती और चंदौली में नए मुख्य विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है। सार्थक अग्रवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट वाराणसी से मुख्य विकास अधिकारी बस्ती और डा. पूजा गुप्ता को संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजियाबाद से मुख्य विकास अधिकारी चंदौली बनाया गया है। भवानी सिंह खंगारौत को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और रिया केजरीवाल को अपर आयुक्त राज्य कर से प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बनाया गया है।

41 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला
गौरव श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद, जैनेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी देवरिया, दिनेश को मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ, पूर्णिमा सिंह को अपर जिलाधिकारी बरेली, भानु प्रताप यादव को अप्रयुक्त सहारनपुर, अतुल कुमार द्वितीय को अप र आयुक्त आजमगढ़ मंडल, राजीव पांडे अपर जिलाधिकारी इटावा, मनोज कुमार तिवारी अपर आयुक्त बस्ती, विनोद कुमार पांडे नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद, संजीव कुमार शाक्य अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति प्रयागराज, ज्ञानेश्वर प्रसाद अपर जिला अधिकारी मैनपुरी बनाए गए हैं।
मंजूर अहमद अंसारी अपर जिलाधिकारी कासगंज, सुशील कुमार यादव अपर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, जगजीत सिंह हौरा अपर जिलाधिकारी महाराजगंज, जितेंद्र पाल अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद, दिग्विजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी कानपुर देहात, रतन अपर जिलाधिकारी चंदौली, चंद्रेश कुमार अपर जिलाधिकारी संत कबीर नगर, योगेंद्र सिंह अपर जिलाधिकारी जालौन, अनिल कुमार अपर जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के पद पर भेजे गए हैं।
वहीं, दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, अशोक कुमार अपर जिलाधिकारी श्रावस्ती, सौरभ शुक्ल अपर जिलाधिकारी पीलीभीत, रंजीत कुमार अपर जिला अधिकारी अंबेडकर नगर, देश दीपक सिंह जिलाधिकारी बरेली, संजय कुमार सिंह उपनिदेशक मंडी, लवी त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ, आशुतोष कुमार राय अपर नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद और अंगद यादव उप जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाए गए हैं।
-साभार सहित
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026
- आगरा में दर्दनाक हादसा: लोहामंडी क्षेत्र में देर रात 27 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में मचा कोहराम - September 18, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के चलते सड़क पर महिला और उसकी मां से मारपीट: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पति और ननदोई को किया गिरफ्तार - September 18, 2026