Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच के एक और हृदयरोगी सुभाष की एंजियोप्लास्टी कराई है। इस कार्य में सबसे बड़ा सहयोग पुष्पांजलि हॉस्पिटल के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा ने दिया है। वास्तव में उन्होंने सुभाष का नवजीवन प्रदान किया है।
पुष्पांजलि हॉस्पिटल में इलाज
50 वर्षीय सुभाष अति मध्यम वर्गीय परिवार का है। 15 मई को अचानक उसे पसानी आया और हृदय में दर्द उठा। डॉक्टर ने हृदयाघात बताते हुए फौरन एंजियोग्राफी कराने की सलाह दी। धनाभाव में सुभाष एंजियोग्राफी नहीं करा पा रहा था। जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा था। उसने आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन से संपर्क किया। परमात्मा एवं आगरा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक जैन सीए को नमन कराकर पुष्पांजलि हॉस्पिटल की हार्ट कमांड के प्रमुख कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा के पास एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के लिए भेज दिया गया है। सुभाष अब स्वस्थ है।
हृदयरोग का खतरा टल सकता है
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने डॉ. मनीष शर्मा और उनके सहयोगी डॉ. गौरव शर्मा के प्रयास को सराहा है। उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि मेहनतकश लोगों और बच्चों में भी हृदयरोग हो रहा है। जीवनचर्या में सुधार, नियमित व्यायाम, तम्बाकू-शराब और चिकनाईयुक्त भोजन से बचाव करें तो हृदयरोग का खतरा टल सकता है। इस बारे में चिकित्सक समय-समय पर सलाह देते रहते हैं।
डॉ. मनीष शर्मा की सराहना
मंच के महामंत्री सुशील जैन, मंत्री एवं प्रवक्ता संदेश जैन, अरविंद शर्मा गुड्डू, डॉक्टर सुनील शर्मा, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. विजय कत्याल, डॉक्टर अरुण जैन, अमरीष पटेल ने डॉ. मनीष शर्मा की सराहना की है। साथ ही सुरेश के स्वस्थ होने पर हर्ष व्यक्त किया है।
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026