लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में लगातार तबादले जारी हैं। बुधवार को सात आईपीएस और 57 पीपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद गुरुवार को भी बड़ा फेरबदल हुआ। योगी सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए आज़मगढ़, देवरिया, अलीगढ़, उन्नाव, कुशीनगर, प्रतापगढ़, औरैया, सोनभद्र, हरदोई और अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया।
गुरुवार को जारी किए आदेश में आजमगढ़ के एसएसपी हेमराज मीना को हटा दिया गया है। हेमराज को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। हरदोई के एसपी नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का नया एसएसपी बनाया गया है। कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक भेजा गया। अंबेडकरनगर के एसपी केशव कुमार को कुशीनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। लखनऊ में तैनात एसपी सुरक्षा जय प्रकाश सिंह को उन्नाव का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
अलीगढ़ के एसएसपी संजीव सुमन को देवरिया जिले का एसपी के पद नई तैनाती मिली है। इसके अलावा देवरिया के एसपी विक्रांत वीर को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक भेजा गया है। सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीना को हरदोई का एसपी बनाया गया है। आगरा रेलवे में एसपी के पद पर तैनात अभिषेक वर्मा को सोनभद्र का नया एसपी बनाया गया है।
उन्नाव के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को प्रतापगढ़ जिले का एसपी बनाया गया है। प्रतापगढ़ जिले में तैनात एसपी डॉ. अनिल कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ बनाया गया है। औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर को पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर बनाया गया है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती को औरैया का एसपी बनाया गया है।
प्रयागराज में 04 वाहिनी पीएसी में सेनानायक मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया के रूप में तैनात अनिल कुमार झा को पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा बनाया गया है।
बता दें कि बुधवार को ही सरकार की तरफ से 44 एडिशनल एसपी के तबादले किए गए थे, जिनमें संभल के चर्चित ASP अनुज चौधरी का भी नाम शामिल था।
साभार सहित
- वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत में रहने का हक नहीं, सदन में दहाड़े CM योगी - February 13, 2026
- महाशिवरात्रि 2026: 15 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानें चार प्रहर की पूजा का शुभ समय - February 13, 2026
- शारदा विद्यामंदिर में कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित - February 13, 2026