तहरीर बदलवा कर युवती की रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में हरदोई में दरोगा व छह सिपाहियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने सीजेएम के आदेश पर दरोगा व सिपाहियों समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है. मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का है।
सीजेएम को दिए गए प्रार्थनापत्र में पंडरवा किला गांव की शाहीन ने कहा कि उसके पिता अब्दुर्रहमान का निधन आठ वर्ष पूर्व हो चुका है. उसके भाई सलमान, गुफरान उसे मारते पीटते रहे और उसकी शादी बिना मर्जी के काफी उम्र दराज व्यक्ति से करना चाहते थे लेकिन शाहीन ने अपनी बिरादरी के हारून के साथ निकाह कर लिया.
इसकी जानकारी होने पर 30 मई 2019 को सुबह आठ बजे उसके तीनों भाइयों ने उसे खूब पीटा और जान से मारने की धमकी दी. वह अपने भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गई. जहां पर एसआई राजेश्वर त्रिपाठी ने उसकी तहरीर ले ली, इस बीच उसके भाई सलमान व इमरान भी कोतवाली पहुंच गए.
कोतवाली पर मौजूद सिपाही राम किशुन मिश्रा व अनूप सिंह ने उससे दो सादे कागज पर हस्ताक्षर बनवा लिए और बोले रिपोर्ट लिख ली जाएगी. दूसरे दिन एफआईआर कापी देखकर वह दंग रह गई. दरोगा व सिपाही ने उसके भाईयों से सांठगांठ कर फर्जी कहानी बनाकर उसके पति हारून व उसके परिवारवालों के खिलाफ रेप आदि की धाराओं में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी जबकि उसने ऐसी कभी कोई तहरीर उनके खिलाफ नहीं दी.
पुलिस ने सीजेएम के आदेश पर दरोगा राजेश्वर त्रिपाठी, कांस्टेबल राम किशुन मिश्रा, अनूप सिंह, सलमान, गुफरान और इमरान के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है.
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026