लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लालच में पार्टी ने नक्सलवाद जैसी हिंसक विचारधारा को संरक्षण दिया और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति आज ‘मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’ में बदल गई है, जहां विचारधारा नहीं, वोट बैंक सर्वोच्च हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि अलगाववाद, अराजकता और हिंसा की प्रतीक नक्सली सोच को कांग्रेस की विभाजनकारी दृष्टि ने हमेशा बढ़ावा दिया है। नक्सली नेटवर्क को नैतिक संरक्षण और उनके समर्थकों को राजनीतिक सहारा देना कांग्रेस के उस रवैये को दर्शाता है, जिसने देश की सुरक्षा से समझौता किया।
सीएम योगी ने यूपीए काल की नेशनल एडवाइजरी काउंसिल (NAC) पर भी निशाना साधा और कहा कि उस समय की नीतिगत जटिलताओं और राजनीतिक हस्तक्षेप ने सुरक्षा बलों के अभियानों को कमजोर किया, जिससे देश की सुरक्षा-रेखा खतरे में पड़ गई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिल्कुल सही कहते हैं कि कांग्रेस अब ‘मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’ का रूप ले चुकी है, जहां राष्ट्रहित पीछे और वोट राजनीति आगे है।
योगी आदित्यनाथ ने बिनायक सेन, गौतम नवलखा और वरवर राव जैसे नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन व्यक्तियों की हिंसक विचारधाराओं के प्रति कांग्रेस का समर्थन उसकी नक्सल समर्थक मानसिकता का बड़ा प्रमाण है।
उन्होंने कहा, “Congress Naxal Nexus लोकतंत्र के माथे पर काला धब्बा है और राष्ट्रीय संप्रभुता पर सीधा प्रहार। देश अब इस सच्चाई को जान चुका है।”
सीएम योगी के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026