आगरा। उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की ओर से द्वितीय व्यापारी महासम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को होने जा रहा है। रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल अवनीश में आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सम्मेलन के आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया।
जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय द्वितीय व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन 30 मार्च को होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। सम्मेलन के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आमंत्रित किया है।
संरक्षक नारायण बहरानी ने बताया कि व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा से लेकर लोकल फोर वोकल तक आने में आ रही व्यापारिक समस्या पर सम्मेलन में मंथन होगा।
बोदला बाजार कमेठी के अध्यक्ष सुधीर गोयल ने बताया कि सम्मेलन के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय उद्योगों और उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। सम्मेलन में व्यापारी संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत चार अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। एमएसएमई सत्र में विशेषज्ञों द्वारा उद्बोधन के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यापारी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
सिकंदरा बाज़ार कमेटी के अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के दौरान मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा प्रदेश भर के 486 व्यापारियों को विभिन्न पदों की शपथ दिलाई जाएगी। सम्मलेन में अपने-अपने व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उघमियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन के समापन अवसर पर प्रतिभागी व्यापारियों के लिए लक्की ड्रा का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर जय नारायण कुशवाह, प्रकाश चंद गौस्वामी, अमित गुप्ता, देवेन्द्र प्रताप सिंह, शहाबुद्दीन, महाशंकर प्रसाद त्यागी, अशोक कुमार सिंघल, प्रशांत अग्रवाल, यश शर्मा, अदनान कुरैशी, दीपक शर्मा, आदित्य गुप्ता, विनय शर्मा, राहुल शर्मा, अमित गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- देश की नई शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी का तीखा हमला: बोले— पैसा, ताकत और अंग्रेजी न होने पर युवाओं को बाहर कर देता है सिस्टम - October 18, 2026
- आगरा के सेंट जोंस चौराहे पर सजेगा विजयादशमी का मेला: भगवान श्रीराम करेंगे रावण का वध, आतिशबाजी और भरत मिलाप लीला बनेगी मुख्य आकर्षण - October 18, 2026
- यूपी के बलरामपुर में बेकाबू कार ने दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को रौंदा; 3 की मौत व 4 घायल, सीएम योगी ने जताया गहरा शोक - October 18, 2026