सर्वे रिपोर्ट आने के बाद बोले डिप्टी सीएम, विपक्षियों पर साधा निशाना
कहा, डेंगू पूरी तरह से काबू में, हर जिले में डेंगू पीड़ितों के लिए अलग अस्पताल
Lucknow, Uttar Pradesh, India. गैर कानूनी कार्यों में लिप्त मदरसों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन मदरसों को सरकार बंद करा देगी। डेंगू पूरी तरीके से काबू में है। मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। यह कहना है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का।
मदरसों की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने कानून का राज स्थापित किया है, विपक्षियों को यह रास नहीं आ रहा। इस कारण अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। जो भी मदरसे गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं, उन्हें बंद करा दिया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू को लेकर भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। डेंगू पूरी तरह से कंट्रोल में है। केसों में भी लगातार कमी आ रही है। हर जिले में डेंगू मरीजों के लिए एक अलग अस्पताल नामित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल के अंदर से ही दुर्दांत अपराधियों की कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई जाएगी। इससे सरकारी व्यय और पुलिस पर भार भी कम होगा।
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026