देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मजबूत ग्रोथ से भारत बड़े बदलावों की ओर बढ़ रहा है। भारत की इस तेजी से बढ़ रही इकॉनमी के मुरीद अब ऐपल के सीईओ टिम कुक भी हो गए हैं। Apple के सीईओ टिम कुक ने कंपनी के तिमाही के परिणाम जारी करते हुए भारत की इकॉनमी की तारीफ की है।
टिम कुक ने भारत को अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार बताया है। उन्होंने कहा, जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश भारत कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार के साथ-साथ एक बड़ा उत्पादन केंद्र भी बनता जा रहा है। उन्होंने भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग की भी तारीफ की है। टिम कुक के मुताबिक बाजार एक मजबूत विकास के “टिपिंग पॉइंट” पर है। उन्होंने बताया कि भारत के बाजार पर उनका प्रमुख फोकस है।
देश में बढ़ रहा कारोबार
टिम कुक के मुताबिक कारोबार की बात करें तो कंपनी ने रेकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि कंपनी का कारोबार जिस तरह से बढ़ रहा है उसमें भारतीय बाजार का काफी बड़ा योगदान है। कंपनी ने साल-दर-साल दो अंकों में वृद्धि की है। यही वजह है कि वह अब भारतीय बाजार पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
टिम कुक भारत को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी भारत यात्रा का जिक्र भी किया है। उन्होंने बताया कि पहले मुंबई और फिर दिल्ली में एपल का स्टोर खोला। वहां के ग्राहकों, डेवलपर्स और टीम के सदस्यों के साथ मैंने समय बिताया। उनका उत्साह देखने लायक था। एपल ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए भारत में अपने व्यापार का विस्तार कर रही है।
भारत में बढ़ रही लोगों की इनकम
टिम कुक के मुताबिक भारत की इकॉनमी जिस तेजी के साथ आगे बढ़ रही है, उससे तरक्की के नए रास्ते खुल रहे हैं। भारत में लोगों की इनकम बढ़ रही है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि भारत में आने वाले समय में आईफोन की बिक्री और बढ़ेगी। भारत कंपनी के कारोबार में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026