लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ(Lucknow) में सोमवार शाम को आई तेज आंधी में अटल बिहारी वाजपेयी (Ikana Stadium) स्टेडियम का बोर्ड गिर गया है। बताया जा रहा है कि इसमें तीन लोग दब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जेसीबी की मदद से लोगों को निकाला जा रहा है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार शाम को आई तेज आंधी में अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना स्टेडियम) स्टेडियम का बोर्ड गिर गया है। बताया जा रहा है कि इसमें तीन लोग दब गए हैं। pic.twitter.com/kL6WctmjhV
— santosh singh (@SantoshGaharwar) June 5, 2023
सोमवार को तेज आंधी में इकाना में होर्डिंग गाड़ी के ऊपर गिर गई। इससे गाड़ी के अंदर बैठे लोग फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस (Sushant Golf City Police) पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस (Sushant Golf City Police) के मुताबिक गाड़ी काटकर निकालनी पड़ेगी।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026