लखनऊ। यूपी के अमेठी जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ भाग गई। मां को रोकना बेटी को महंगा पड़ गया। रोकने से नाराज मां और उसके प्रेमी ने लड़की के ऊपर खौलता हुआ पानी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि ये पूरा मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के राघीपुर गांव का है। जहां की रहने वाली पांच बच्चों की मां आज सुबह अपने अज्ञात प्रेमी के साथ भागने लगी। मां को भागते देख घर मे मौजूद बेटी ने जब इसका विरोध कियाया तो मां और उसके प्रेमी ने उस पर पास में ही रखे खौलते हुए पानी को फेंक दिया और दोनो मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने मां और उसके प्रेमी पर धारा 118(1),351(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूरे मामले पर गौरीगंज इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।
साभार सहित
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026