UP News: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) तैयारियों में जुट गई है। यूपी में अपने मिशन 80 केा पूरा करने के लिए पार्टी ने सभी नए व पुराने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को लेकसभा चुनाव के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की और चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतने के लिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और उन्हें मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बारे में बताएं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को डिलीवर मैन, दूध वाले और फेरी वालों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री @blsanthosh, प्रदेश अध्यक्ष श्री @Bhupendraupbjp एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @idharampalsingh ने प्रदेश कार्यालय पर ‘सोशल मीडिया बैठक’ को संबोधित किया।#BJP4IND #BJP4UP pic.twitter.com/Au0n62bvdr
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) July 22, 2023
बीएल संतोष का मुख्य फोकस लोकसभा चुनाव में हारी हुई 16 सीटें हैं जिसके विस्तारक और प्रभारी बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। महामंत्री संगठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक में सरकार और संगठन के बीच समन्वय के साथ चुनावी मुद्दों पर मंथन भी करेंगे।
- आगरा की उत्तर विधानसभा का विकास: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की पहल पर नई सड़कों का हुआ शिलान्यास, दयालबाग से वजीरपुरा तक मनेगा जश्न - July 27, 2026
- भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’: संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर आगरा में आठ माह तक चलेंगे विशेष आयोजन - July 27, 2026
- आगरा में मानवता की मिसाल: ‘दृष्टिकोण संस्था’ ने हेल्प आगरा को भेंट की 80 डायलाइजर किट, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत - July 27, 2026