Live Story Time
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर सत्ता पक्ष (NDA)व विपक्षी दलों (I.N.D.I.A.) की राजनीति इस समय चरम पर है। भाजपा (BJP) के खिलाफ जहां विपक्षी दल एकजुट होकर अभी से रणनीति बनाने लगे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को चुनावी टिकट मिलने की अटकलें तेज हो गई हैं। प्रियंका के चुनाव लड़ने को लेकर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) का सोमवार को बड़ा बयान भी सामने आया है।
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर रॉबर्ट ने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को संसद पहुंचने के लिए लोकसभा चुनाव का विकल्प चुनना चाहिए। रॉबर्ट ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि प्रियंका को पहले संसद पहुंचना चाहिए और अगर वह लोकसभा में आएंगी तो लोगों को अच्छा लगेगा। चाहे वह अमेठी हो या सुल्तानपुर, जहां भी पार्टी को उचित लगे, मैं चाहूंगा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ें।
FIR से कांग्रेस को डराने की कोशिश
रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार और अधिकारियों को घेरने पर फंसी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के समर्थन में भी बोले हैं। उन्होंने कहा कि ’50 फीसदी कमीशन’ को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के खिलाफ दर्ज एफआईआर केवल डराने की कोशिश भर है। वाड्रा ने कहा कि वो और उनका परिवार डरने वाला नहीं हैं।
- डरने वाली नहीं है कांग्रेस
वाड्रा ने आगे कहा कि भाजपा कानूनी तौर पर या एजेंसियों के माध्यम से या किसी अन्य तरीके से हम पर दबाव डालने पर लगी है, लेकिन वे हम पर जितना दबाव डालेंगे, हम उतनी ही मजबूती से उठेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी से डरेगी नहीं और लोगों की आवाज उठाती रहेगी।
- मेरठ में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, 10 बार साँप काटने की साजिश का पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज - April 17, 2025
- Agra News: भाजपा ने आयोजित की बाबा साहब सम्मान गोष्ठी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया संबोधित - April 17, 2025
- Agra News: जामा मस्जिद मामले में पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना, तो व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान - April 17, 2025