आकाश से पाताल तक, आजादी से लेकर आज तक घोटालों से घिरी पड़ी है कांग्रेस
विपक्ष का गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने और भ्रष्टाचार को बढ़ाने वालों का ठगबंधन
Live Story Time
Agra, Utatr Pradesh, India, Bharat. देश में इंडी गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। विपक्षी दलों ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना लिया है। आम आदमी पार्टी के नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं और उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिल रही है। कांग्रेस का यूपी से सफाया हो चुका है और समाजवादी पार्टी परिवारवाद से ऊपर नहीं उठ पा रही है। मोदी और देश को बदनाम करने में विपक्ष कोई कसर नहीं छोड़ता है। गठबंधन के नाम पर घोटालेबाजों की बारात है जो देश को लूटना चाहते हैं। सभी मिलकर मोदी जी को रोकना चाहते हैं लेकिन वह रुकने वाले नहीं है। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव कार्यालय एमजी रोड पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
परिवारवाद से भी यूपी की जनता पीड़ित रही
कैबिनेट मंत्री ने कहा आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है। कांग्रेस कहती है कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। कांग्रेस और आप दिल्ली में गले मिल रहे हैं लेकिन पंजाब में एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोककर खड़े हैं। उन्होंने कहा इंडी गठबंधन की बात करने वाली कांग्रेस आकाश से लेकर पाताल तक आजादी से लेकर आज तक घोटालों से घिरी पड़ी है। प्रेस वार्ता के दौरान योगेंद्र उपाध्याय ने कहा समाजवादी पार्टी को सब जानते हैं कि उसके समय में भ्रष्टाचार चरम पर था उनके परिवारवाद से भी यूपी की जनता पीड़ित रही है। विपक्ष के लोग देश की शक्ति का अपमान करते हैं लेकिन सब चुप रहते हैं।
भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए बना है ठगबंधन
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा विपक्ष के पास ना तो कोई नीति है ना नियति। विपक्ष के लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए इकट्ठा होना चाह रहे हैं फिर भी आपसी स्वार्थ की वजह से एक नहीं हो पा रहे हैं। दिखावे का यह गठबंधन सिर्फ भ्रष्टाचारियों को बचाने के साथ भ्रष्टाचार को बढ़ाने के लिए है।
ओर राष्ट्रवाद है तो दूसरी ओर परिवारवाद
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा आज एक ओर राष्ट्रवाद है तो दूसरी ओर परिवारवाद, एक ओर घोटाले और भ्रष्टाचार का ट्रैक रिकॉर्ड भरा पड़ा है तो दूसरी ओर विकास और प्रगति के द्वार पर द्वार खोले जा रहे हैं। विपक्षी दलों के लोग परिवार वाद से घिरे पड़े हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सब का विकास सबका विश्वास और सभी का प्रयास परक योजनाएं और कार्यक्रम किसी के लिए तुष्टीकरण नहीं बल्कि सभी के लिए है। यही बीजेपी का मूल सिद्धांत है।
जनता मानती है मोदी की गारंटी
उपाध्याय ने कहा पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी भेदभाव के बिना भ्रष्टाचार के जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। आज देश की जनता मोदी की गारंटी मानती है। मोदी है तो विकास है, मोदी है तो विश्वास है, जनता के बीच यह भावना पनप चुकी है।
इनकी रही मौजूदगी
इंडी गठबंधन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ जीएस धर्मेश, डॉ धर्मपाल सिंह, एमएलसी विजय शिवहरे, लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, लोकसभा संयोजक टीएन अग्रवाल, निर्मला दीक्षित, डॉ अलौकिक उपाध्याय, दिगंबर सिंह धाकरे, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, ओम प्रकाश चलनी वाले, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल, डॉ. मणिका कपूर, शरद चौहान, संजय अरोड़ा, सोनू कक्कड़ मुरारी लाल गोयल मौजूद रहे।
- Agra News: हींग की मंडी में गत्ते की शीट गोदाम में लगी भीषण आग, दमकलों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू - January 23, 2025
- Agra News: फर्जी दस्तावेज से बैनामे कराने वाले गिरोह के खुलासे के बाद रजिस्ट्री विभाग पर उठ रहा संदेह - January 23, 2025
- Agra News: मौसम ने फिर ली करवट, बारिश ने बढ़ाई हल्की ठंड, बादलों की धूप से आंख-मिचौली जारी - January 23, 2025